
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज फिर बने गीतकार, पार्क मे लगाई महफिल
गाया यह गीत तो बजने लगी तालियां
चंडीगढ़ 8 अप्रैल (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार मे गब्बर के नाम से मशहूर गृहमंत्री अनिल विज हमेशा अपने तेज तर्रार स्वभाव गुस्से के लिए जाने जाने जाते है लेकिन आज कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला जब आज अंबाला कैंट के सुभाष पार्क में बैठ अनिल विज ने गीत के सूर सुनाकर लोगो का ऐसा समा बांधा कि लाोग तालियां बजाने से अपने आपको नही रोक सके।
अनिल विज ने श्री 420 (1955) फिल्म का ‘रमैय्या वस्तावैय्या, रमैय्या वस्तावैय्या, मैंने दिल तुझको दिया’ यह गीत इस कदर गाया कि वहां उपस्थित सभी लोग तालियां बजाने लगे। विज ने झूमते हुए गाया कि ‘रमैय्या वस्तावैय्या, रमैय्या वस्तावैय्या, मैंने दिल तुझको दिया’ नैनों में थी प्यार की रोशनी, तेरी आंखों में ये दुनियादारी न थी…, तू और था, तेरा दिल और था, तेरे मन में ये मीठी कटारी ना थी…., मैं जो दु:ख पाऊं तो क्या, आज पछताऊं तो क्या, मैंने दिल तुझको दिया.























