
देश के पहले भारतीय गवर्नर के परपोते सीआर केशवन भाजपा में शामिल
चंडीगढ़ 8 अप्रैल (विश्व वार्ता) कांग्रेस के पूर्व नेता और देश के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। आर केशवन ने वीके सिंह, अनिल बलूनी और प्रेम शुक्ला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस में रह चुके केसवन ने जन-केंद्रित नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त तथा समावेशी शासन के साथ भारत में व्यापक परिवर्तन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।
तमिलनाडु के रहने वाले केसवन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। हालिया ‘काशी-तमिल संगमम’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास तथा परंपराओं का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जश्न मनाया जा रहा है।























