20 साल से नहीं बनी सड़कें, नगर कौंसिल प्रधान ने टक लगाकर करवाई शुरूआत
वार्ड नंबर 5 में 2 गलियों के निर्माण का काम शुरू
मानसा,8 अप्रैल (विश्व वार्ता):करीब 20 साल से सड़कें नहीं बनने और उनकी सार नहीं लिए जाने के बाद नगर कौंसिल मानसा ने वार्ड नंबर 5 की 2 कच्ची गलियों को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। वार्ड के लोगों का कहना है कि बेशक शहर में कुछ सड़कें दूसरी या तीसरी बार बनी हैं, लेकिन इन सड़कों की सार अब ली गई है। उन्होंने नगर कौंसिल मानसा का आभार व्यक्त किया है।
नगर कौंसिल मानसा के प्रधान विजय सिंगला, सीनियर उपप्रधान सुनील कुमार नीनू व उप प्रधान कृष्ण सिंह ने पार्षदों व वार्ड वासियों की मौजूदगी में वार्ड नंबर 5, जेई वाली व तेज राम वाली की कच्ची सड़कों का टक लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस मौके पर वार्ड में लड्डू बांटकर खुशियां भी मनाई गई। नगर कौंसिल प्रधान विजय सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार ने मानसा शहर के विकास में सहयोग देकर अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने और लंबे समय से कच्ची सड़कों को पक्का करने के लिए इन कार्यों को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 5 की उक्त गलियों के निवासी कच्ची सड़कों के कारण परेशानी का सामना कर रहे है। बारिश के दिनों में यहां के लोगों का सड़क से गुजरना, आना-जाना मुश्किल हो जाता था। उन्होंने कहा कि अब इन सड़कों को पक्का किया जाएगा और यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के और भी विकास कार्य और नए कार्यों की योजना भी बनाई जा रही है।
प्रधान विजय सिंगला ने कहा कि शहर के अंडरब्रिज का काम जारी है और कुछ काम पूरा होने के बाद अंडरब्रिज के एक तरफ से आवागमन शुरू हो गया है।उन्होंने कहा कि जल्द ही ओवरब्रिज के दूसरे हिस्से को भी चालू कर दिया जाएगा। इस मौके तेज राम, अशोक कुमार, सतपाल कुमार, हंसा सिंह, सतीश कुमार, कुलदीप सिंह ठेकेदार, जसविंदर सिंह ठेकेदार, जेई मनदीप सिंह, पार्षद कुलविंदर कौर मेहता, रामपाल सिंह, हंसा सिंह, सतीश मेहता, पार्षद प्रवीन टोनी, ठेकेदार राजीव कुमार भी मौजूद थे।























