
हरियाणा में खराब हुई फसल को लेकर सीएम खट्टर का बडा ट्वीट
कहा जल्द मिलेगा मुआवजा
चंडीगढ़ 8 अप्रैल (विश्व वार्ता) हरियाणा में पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश से किसानों की फसल भारी नुकसान हुआ है। जिसको दिखते हुए हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने बडा ट्वीट करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट जानकारी देते हुए बताया कि मई महीने तक सरकार की तरफ से किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होने कहा सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि किसानों को जल्द और सही सहायता पहुंचाना योजना का लक्ष्य है। वहीं, सभी जिला उपायुक्तों को क्षतिपूर्ति सहायक से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए गए।
https://twitter.com/mlkhattar/status/1644541975289548800?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1644541975289548800%7Ctwgr%5E8615b39dbf18aa2a813460df69d8fa3d51ab13c2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fchandigarh%2Fharyana-cm-manohar-tweet-compensation-assistance-will-be-appointed-for-damage-crop-2023-04-08























