
स्कूल मे विद्यार्थी द्वारा जहर निगलने के 2 दिन बाद छात्र जिंदगी की बाजी हारा, हुई मौत
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़ 8 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले मे दो दिन पहले प्राइवेट स्कूल के 6वीं कक्षा के विद्यार्थी अनुराग द्वारा कक्षा के अंदर बैंच पर पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगलने के बाद आज अनुराग की इलाज दौरान मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि अनुराग की हालत 2 दिन से काफी गंभीर थी, जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया हुआ था और इलाज दौरान उसकी सुबह मौत हो गई। इस दौरान परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
परिजनों ने प्रशासन से स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही परिजनों द्वारा मोहकमपुर थाने के बाहर धरना और स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ एफ.आई,.आर. दर्ज करवाने की मांग की गई है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।





















