
पंजाब के इस जिले मे जहरीली शराब ने बरपाया मौत का कहर, इतने मजदूरो को मौत ने निगला
चंडीगढ़ 8 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के संगरूर जिले मे जहरीली शराब का कहर एक बार फिर बरपा रहा है। दरअसल, यहां के नमोल गांव में जहरीली शराब पीने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वाली की पहचान गुरमेल सिंह, गुरतेज सिंह और चमकौर सिंह के रूप में हुई है।
चमकौर सिंह की पत्नी का कहना है कि उसका पति रोजाना की तरह शराब पीकर आता था और सो जाता था। शनिवार सुबह जब देर तक नहीं उठा। उसने चादर उठाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, चमकौर सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके घर में कमाने वाला अकेला वही था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानून के मुताबिक जो भी व्यक्ति इस में आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।























