
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से नवजोत सिंह सिद्धू ने की मुलाकात
मुलाकात के बाद किया बडा टवीट
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) रोडरेज मामले मे सजा काट बाहर आए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से दिल्ली मे मुलाकात की। खडग़े से मिलने के बाद नवजोत सिद्धू ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है नौ बार के विधायक, तीन बार के सांसद, वंचितों के चैंपियन, सच्चाई की आवाज, विश्वसनीयता तेरा नाम मल्लिकार्जुन खडग़े। सिद्धू का कहना है कि खडग़े कांग्रेस के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए हैं।सिद्धू की कांग्रेस नेताओं से भेंट को पंजाब कांग्रेस में होने वाले संभावित बदलाव के साथ जोडक़र देखा जा रहा है।
बतां दे कि इससे पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने बीती शाम अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अपनी तस्वीर को अपलोड किया। इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा- आज नई दिल्ली में अपने मेंटोर राहुल जी और मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक प्रियंका जी से मुलाकात हुई।
9 Times MLA , Thrice Member Parliament, Champion for the cause of underprivileged, voice of truth ….. “Credibility thy name is Mallikarjun Kharge”
Met and took blessings of Hon’ble Congress President, he brings positive vibes and good fortune for the party. pic.twitter.com/SBbW7sF89r
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 7, 2023























