
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के वित्तीय हालातों को लेेकर प्रैस कॉफ्रैस कर दी जानकारी
एक्साइज पॉलिसी से पंजाब सरकार को काफी मुनाफा हुआ: पंजाब सीएम
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि एक्साइज पॉलिसी पर 8841 करोड़ रुपए का रेवेन्यू आया है। पिछली बार से 41 प्रतिशत वृद्धि हुई है। एक्साइज पॉलिसी से खजाने में 2587 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। सीएम मान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पंजाब के वित्तीय हालातों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि, पंजाब के वित्तीय हालात खराब हैं और फिर भी आम आदमी पार्टी की सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। लोगों को सहूलियत दे रही है।
सीएम मान ने कहा कि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विरोधी पार्टियों के साथ और सभी लोगों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि हमारी सरकार अपने वादों को किस प्रकार पूरा कर पा रही है। सीएम मान ने कहा कि, अगर हमारी सरकार भी पिछली सरकारों के तरीके से चलती तो पहले जैसा ही हाल रहता। लेकिन यह आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस सरकार ने हर सेक्टर में अपनी नीतियों से रेवेन्यू कलेक्शन को बढ़ाया है। पिछली सरकारों ने रेवेन्यू कलेक्शन बढ़ाने पर काम ही नहीं किया।
सीएम मान ने कहा कि एक्साइज से लेकर जीएसटी तक सब में हमारा कलेक्शन पिछली सरकारों से बेहद ज्यादा बेहतर और अधिक से अधिक है। फिलहाल, आप ष्टरू भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखिए और विस्तार से पंजाब के वित्तीय हालातों की जानकारी लीजिए साथ ही जानिए किस सेक्टर से कितना रेवेन्यू आया?























