
पंजाब पुलिस ने अफवाह और फेक खबरो को लेकर किया बडा टवीट
क्या है अमृतपाल सिंह के सरेंडर की खबरों का सच ?
पंजाब पुलिस ने टवीट कर किया बड़ा खुलासा
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब पुलिस ने आज फेक खबर व अफवाह वाली खबरो को लेकर बडा टवीट कर आज सुबह से ही 18 मार्च से फरार वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की खबरों का खंडन किया है। पंजाबवासियों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की ऐसी खबरों को वायरल न करे और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाये और न फैलाने वाले किसी मैसेज को आगे फॉरवर्ड करे।
This is a fake news and factually incorrect
Please fact-check news before sharing.
Don't spread rumours and fake news. pic.twitter.com/QsXfrwoIAq
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 7, 2023























