
पंजाब में बैसाखी और ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द करने संबंधी आदेश किये जारी
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) : खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की आज 21वें दिन भी तलाश जारी है वही सूबे मे बैसाखी का त्यौहार आ रहा है जिसे देखते हुए राज्य मे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। इस आदेश मे पंजाब के पुलिसकर्मी 14 अप्रैल तक छुट्टी नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा जिन पुलिसकर्मियों ने छुट्टी के लिए आवेदन किया है या जो अवकाश ले चुके हैं, वह भी रद्द किए जाएंगे।
शरारती तत्वो द्वारा सूबे का माहौल बिगाडने की लगातार कोशिश की जा रही है जिन्हे पंजाब पुलिस अब तक नाकाम करती आई है और आने वाले अभी कुछ दिन सूबे के और महत्वपूर्ण माने जा रहे है।
साथ ही तलवंडी साबो में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज अहम बैठक भी बुलाई है। इसी कारण पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है और पेरामिल्ट्री फोर्स तैनात की गई है। इसे अलावा बैसाखी के त्योहार के चलते भी विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने है।
बतां दे कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनी चुनौतियों के चलते पंजाब पुलिस ने बीती 6 अप्रैल को राज्य भर में 6 हजार घरों की तलाशी लेने सहित 322 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन अमृतपाल सिंह का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि, समय-समय से अमृतपाल द्वारा जारी की जाने वाली वीडियो जरूर सार्वजनिक हो रही हैं।





















