
देश में बढ़ते कोरोना मामलो को देखते हुए अलर्ट हुई केंद्र सरकार
कोरोना को लेकर आज केंद्र की राज्यो व केंद्रशासित राज्यो से रिव्यू बैठक
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है जिसको देखते हुए अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंत्री मनसुख मांडविया आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे। दरअसल, देश में साढ़े 6 महीने बाद कोरोना के 5 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए। बुधवार को 5,335 मामले मिले, जबकि 13 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 25,587 दर्ज की गई, जो 9 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है।
वही कानपुर के सीनियर साइंटिस्ट प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि मई से रोजाना 20 हजार केस मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। अभी बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े सिर्फ संख्या हैं। लेकिन मई से यह आंकड़ा बढ़ सकता है। मई तक केसेज तेजी से बढ़ेगी। जून-जुलाई में यह रफ्तार मेंटेन रहेगी।























