
आईपीएल मे आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) आज आईपीएल मे लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम से पार पाना एडेन मार्करम की कमान वाली हैदराबाद की टीम के लिए आसान नहीं होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में करारी हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नए कप्तान एडन मार्कराम के नेतृत्व में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भिडऩे के लिए तैयार है।
मार्कराम की अनुपस्थिति में भुवनेश्वर कुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तानी की थी लेकिन टीम को 72 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन अब अपने कप्तान सहित मार्को जॉनसेन और हेनरिक क्लासेन के टीम से जुडऩे से उसे मजबूती मिली है। सनराइजर्स 2021 में अंतिम और पिछले साल 10 टीमों के बीच आठवें स्थान पर रहा था।





















