
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए गर्माई पंजाब की राजनीति
आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया अपना उम्मीदवार
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ‘आप’ ने सुशील कुमार रिंकू को जालंधर लोकसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार ऐलान कर दिया है। ‘आप’ ने सुशील रिंकू को टिकट दे दी है। उम्मीदवार की घोषणा को लेकर सी.एम. मान ट्वीट भी सांझा किया है। उन्होंने सुशील रिंकू को बधाई भी दी है।
आपको बता दें कल ही कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील को सी.एम. मान व अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी में शामिल किया गया था। उस समय सी.एम. ने कहा था कि सर्वे चल रहा है उसके बाद ही उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।
ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਜੀ ਦੀ ਉਮੀਦਵਾਰੀ ਤੇ ਮੋਹਰ..ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ.. pic.twitter.com/uOqqrwzN01
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 6, 2023























