
आज मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा आरबीआई
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी ताजा मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा होम लोन, आटो लोन या दूसरे बैंकिंग कर्जों के महंगा होने का दौर अभी समाप्त होगा या कुछ समय तक और जारी रहेगा, इस बात का पता आज चलेगा। ब्याज दरों पर फैसला करने वाली मौद्रिक नीति समिति की तीन दिनों तक चली बैठक में क्या फैसला किया गया है, इसकी घोषणा समिति के चेयरमैन व आरबीआइ के गवर्नर डॉ. शक्तिकांत दास करेंगे।





















