
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका आज हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।
बता दें कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया पर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय दोनों एजेंसियों के अलग-अलग केस हैं। सीबीआई ने सिसोदिया के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।एक मामला आबकारी नीति 2021-22 बनाने और उसे लागू करने में की गई गड़बडिय़ों को लेकर है, जबकि दूसरा केस जासूसी के आरोप को लेकर है. इसमें सिसोदिया पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दिल्ली सरकार की फीडबैक यूनिट का इस्तेमाल राजनीतिक निगरानी के लिए किया. वहीं ईडी ने शराब नीति से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज किया था और 9 मार्च को उन्हें तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया था।





















