
बडी सफलता: कुख्यात दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अमेरिका के मैक्सिको से किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है कुख्यात गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को मेक्सिको मे दबोच लिया है उसे आज सुबह दिल्ली लाया गया। स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन और मेक्सिको पुलिस की मदद ली गई। जूनियर बॉक्सिंग में प्रदेश स्तर पर सोना जीत चुके दीपक बॉक्सर ने वर्ष 2016 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और आज वह जुर्म की दुनिया का बड़ा नाम बन चुका था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमों पिछले साल से दीपक बॉक्सर को ट्रैक करने में लगी थीं। स्पेशल सेल को इनपुट मिले कि बॉक्सर का कजन रवींद्र पहल विदेश जाकर आया है। सेल ने इसकी निगरानी की तो मालूम चला कि जनवरी 2023 में दीपक बॉक्सर विदेश भाग चुका है। इसके साथ ही रवींद्र भी गया था, जो पैसे कम पडऩे की वजह से लौट आया।























