
ब्रेकिंग न्यूज राधा स्वामी डेरा ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि राधा स्वामी डेरा ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग़ ने मुलाकात की।
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजा वडि़ंग सडक़ मार्ग से डेरा ब्यास पहुंचे और उन्होंने बाबा जी से बंद कमरे में बातचीत की। राजा वडि़ंग के इस दौरे को हालांकि निजी बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारे में इसे दूसरे अहमियत से जोड़ा जा रहा है।























