
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाबियों के लिए यह बहुत ही गर्व और खुशी की खबर है कि जालंधर जिले के गांव रुडक़ा कलां की पंजाबी जैस्मीन कौर ने जर्मन पुलिस में भर्ती होकर अपने माता-पिता सहित पूरे पंजाब और देश का नाम रौशन किया है।
रुडक़ा कलां के सरदार मनजीत सिंह और बीबी सुरजीत कौर की बेटी जस्मीन कौर ने जर्मन बॉर्डर पुलिस में अपनी जगह बनाई। हम बात कर रहे हैं 20 वर्षीय जैस्मीन कौर की, जिन्होंने जर्मन पुलिस में भर्ती होकर अपने माता-पिता सहित पूरे पंजाब और देश का नाम रोशन कर दिया है। जालंधर जिले के गांव रुडक़ा कलां के हरबंस कौर मनजीत सिंह और बीबी सुरजीत कौर की बेटी जस्मीन कौर ने जर्मन बॉर्डर पुलिस में अपनी जगह बना बना ली है, जो पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है।
अपनी इस उपलब्धि पर जैस्मीन कौर ने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें जर्मन पुलिस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया और हर कदम पर उनका साथ दिया। वहीं जैस्मीन कौर के माता-पिता ने भी अपनी बेटी की इस अनूठी उपलब्धि पर बेहद खुशी जाहिर की है। दादी गुरपाल कौर ने कहा कि उनकी बेटी ने पूरी दुनिया में परिवार का नाम रोशन किया है।





















