
पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज सोशल मीडिया के जरिये युवाओं से की बातचीत
कहा नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बने युवा
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से नौजवानों से बात की। सीएम मान ने कहा कि पंजाब का युवा वर्ग मेहनती व कर्मठ है उन्होने युवाओं से कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से सभी सहूलियत दी जाएगी। कोई भी आइडिया इस वजह से डेवलप होने से नहीं रुकेगा कि हमारे पास पैसा नहीं है। युवा बिजनेस शुरू करें, सरकार उसे आगे बढ़ाएगी। पंजाब के नौजवान मांगने वाले नहीं बल्कि जॉब देने वाले बनें।पंजाब के नौजवान बहुत ही काबिल है।
हमारे पंजाबी नौजवानों ने विदेश में जाकर कड़ी मेहनत की। जिसकी बदौलत आज वह विदेशों में वहां के मूल निवासियों से आगे पहुंच गए है। मान ने कहा कि हम बड़ी गाड़ी में बैठकर ऑफिस जाएं। उनके लिए बड़े ऑफिस का बड़ा गेट खुले, न कि जेल का गेट खुले। हर 15 दिन बाद हम नौजवान सभा करेंगे। जिसमें युवाओं के आइडियाज लेंगे और उन्हें डेवलप करने में सरकार मदद करेगी।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1643455981702250497?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643455981702250497%7Ctwgr%5E40b768e07381841a916c3d9f966c614652639562%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwishavwarta.in%2FE0A8AAE0A9B0E0A89CE0A8BEE0A8AC-E0A8A6E0A987-E0A8A8E0A98CE0A89CE0A8B5E0A8BEE0A8A8E0A8BEE0A882-E0A8A6E0A987-E0A8A8E0A8BEE0A8AE-E0A8AE%2F























