
देश मे लगातार बढते कोरोना मामलो को देखते हुए राज्य सरकारें हुई अलर्ट
पंजाब की आप सरकार एक्शन मोर्ड मे, सेहत मंत्री ने लोगों से की ये अपील
चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए कोविड गाइडलाइन
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) : : देश में एक बार फिर कोरोना के बढते मामलो से हडकंप मच गया है जिसेे लेकर राज्य सरकारें अलर्ट हो गई है। इसी बीच कोरोना के लगातार मामलों को लेकर पंजाब सरकार एक्शन मोड मे आ गई है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में जालंधर, मोहाली, लुधियाना शामिल है।
सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने तेयारियों का जायजा लेते हुए लोगों से अपील की है कि भीड़ से गुरेज करे, सावधानी बरते, मास्क लगाकर ही घर से निकले। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य के हालात कंट्रोल में है। अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार हैं तो टैस्ट जरूर करवाएं।
वही देशभर में कोरोना के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी संक्रमण रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है. चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा. कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लिए सरकार की ओर से कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।























