
पंजाब के इस जिले मे भीषण आग में जिंदा जला परिवार
मचा हडकंप
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब के अमृतसर जिले के इस्लामाबाद खू भल्ला वाला के नजदीक रोज एनक्लेव स्थित एक घर में भीषण आग लगने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई जिस कारण इलाके मे मे हडकंप मच गया है जबकि हादसे मे 4 झुलस गए। घटना सुबह करीब 5.15 की बताई जा रही है।
मौके पर नगर निगम की ओर से बेरी गेट फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया उसके बाद गिलवाली गेट फायर ब्रिगेड,टाउन हॉल फायर ब्रिगेड, ओर सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड की टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया।





















