
पंजाब के इस जिले से बडी खबर, एएसआई ने पत्नी, बेटे सहित कुत्ते की गोली मार कर की हत्या
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब के गुरदासपुर जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां पंजाब पुलिस के एएसआई द्वारा अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार कर हत्या करने की जानकारी सामने आई है। यह घटना गुरदासपुर के गांव बुबली की है, जहां 48 वर्षीय एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी बलजीत कौर और अपने 19 वर्षीय बेटे बलप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपने पालतू कुत्ते को भी गोली मार कर मौत के घाट उतर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर मामले की जांच कर रहे हैं।























