
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के चाचा को लेकर आज हाईकोर्ट मे सुनवाई
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) 18 दिनों से फरार चल खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह के मामले में आज पंजाब व हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में जानकारी दी है कि अमृतपाल सिंह के चाचा को पुलिस ने अवैध हिरासत में नहीं रखा है। हरजीत सिंह पर दर्ज मामलों के चलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अमृतपाल सिंह के चाचा ने लोगों को भडक़ाने का काम किया था इसके साथ ही अजनाला हिंसा मामले में उस पर एफ.आई.आर. दर्ज है।





















