
तीन दिवसीय भारत दौरे दौरान भूटान किंग जिग्मे आज राष्ट्रपति और पीएम मोदी से करेगें मुलाकात
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 3 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। भूटान के किंग जिग्मे वांगचुक दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।
राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ भूटान के विदेश मंत्री ल्योंपो टांडी दोरजी भी भारत पहुंचे हैं। भूटान के राजा की यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संबंधों को ध्यान में रखकर की जा रही है। विदेश मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है।
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के भारत दौरे पर उनका स्वागत करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- महामहिम का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपकी यात्रा भारत और भूटान के अनूठे संबंधों को और मजबूत करेगी।





















