
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे का खेल जारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, 29 ओवर का खेल खत्म जानिये ऑस्टे्रलिया का स्कोर
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्व वार्ता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हेै। भारत ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक 29 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। जोश इंग्लिश और कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप की बॉल पर जडेजा ने लाबुशेन का कमाल कैच पकड़ा। इससे पहले, मिशेल मार्श (81 रन) करियर का 14वां वनडे अर्धशतक बनाया। उनसे पहले, कप्तान स्टीव स्मिथ 22 रन और ट्रेविस हेड 5 रन बनाकर आउट हुए।























