लालू परिवार को रॉउज एवन्यू कोर्ट से बड़ी राहत
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) दिल्ली की अदालत ने पूर्व रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी-राजद सांसद मीसा भारती और अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने गिरफ्तारी के बिना चार्जशीट दायर की हैं। लालू परिवार के तीनों सदस्य करीब 11 बजे न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के सामने पेश हुए. कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को जमानत दी.
CBI ने 18 मई 2022 को जमीन के बदले नौकरी घोटाले में एक केस दर्ज किया था. जांच एजेंसी ने अक्टूबर में आरोपियों के खिलाफ एक चार्जशीट तैयार की थी. कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को तलब किया था.






















