
चंडीगढ़ की सुखना झील से बड़ी मछलियों को हटाने का काम शुरू
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) यूटी प्रशासन के पशुपालन और मत्स्य विभाग ने पारिस्थितिकी संतुलन के लिए सुखना लेक से बड़ी मछलियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मछलियां पकड़ने का काम छोटे आकार के जाल के साथ किया जाएगा ताकि छोटी मछलियां सुरक्षित हो सकें बड़े आकार की मछलियों को हटाने से प्रवासी पक्षियों की बेहतर फीडिंग के लिए छोटी मछलियों की उपलब्धता होगी।
सुखना झील से बड़ी मछलियों को हटाने का कार्य शुरू किया गया है. इस कार्य के तहत 6 सेंटीमीटर से बड़ी मछलियों को झील से हटाया जा रहा है. 22 मार्च तक सभी बड़ी मछलियों को झील से निकाल दिया जाएगा।























