
पंजाब मे फिर मौसम ले रहा है करवट,इन आने दिनों में हो सकती है बारिश
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा एक बार फिर मौसम में करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। विभाग ने कहा कि आल और कल बारिश होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 मार्च तक दक्षिण भारत, मध्य भारत, पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 14 मार्च तक गरज, बिजली चमकने और तेज हवा चलने के साथ ही कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।























