
पंजाब के इस जिले के कारखाने मे लगी भंयकर आग से इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे देर रात एक कारखाने में भंयकर आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग गलने की घटना सिविल लाइंस के राम नगर इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग के र्किमयों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए लुधियाना नगरपालिका दमकल की नौ गाडिय़ों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक आग की लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई देता रहा।





















