
उत्तराखंड का आज पेश होगा बजट
इस तारिख तक चलेगा सत्र
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) भराड़ीसैंण विधानसभा में आज धामी सरकार अपना बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश करेंगे। 16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।
वित्त मंत्री के मुताबिक बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है।





















