
आज मनाया जा रहा है विश्व पाई दिवस
जाने इसके बारे में रोचक तथ्य
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता):आज पूरी दुनिया वर्ल्ड पाई दिवस मना रही है। हर साल 14 मार्च को पूरे विश्व में पाई दिवस के रूप में मनाया जाता है पाई का प्रयोग गणित और विज्ञान में गणना के लिए किया जाता है अगर आप विज्ञान के विद्यार्थी है तो आपने कभी ना कभी अपने स्कूली जीवन में पाई का नाम तो अवश्य सुना होगा। तीसरे महीने की 14 तारीख को मनाया जाता है क्योंकि पाई का मान 3.14 है और 3, 1 और 4 पाई के पहले 3 महत्वपूर्ण अंक हैं। इस तिथि के समीपवर्ती एक और तिथि है 22 जुलाई या 22/7 जिसे ‘पाई एप्रोक्सिमेशन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है जो फ्रैक्शन पद्धति में पाई की संख्या 22/7 से मिलती है।
क्यों मनाया जाता है 14 मार्च को पाई दिवस
विश्व पाई दिवस हर साल 14 मार्च को मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इसे 14 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है दरअसल जब पाई की वैल्यू निकालेंगे तो यह लगभग 3 . 14 के आसपास आता है दशमलव के पहले तीन आने के कारण इसे हर साल मार्च महीने में मनाया जाता है तथा तथा 14 आने के कारण इसे मार्च के 14 वे तारीख को मनाया जाता है।
पाई का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। आपके साइकिल के पहिए से लेकर आपके घर में उपयोग होने वाली सभी को चीजें के पीछे पाई है। कोई भी चीज तभी गोल घूम सकती है जब उसका रेडियस 22/7 के आसपास होता है। यह वैल्यू पाई की वैल्यू है। तारों की गणना करने में भी पाई का उपयोग किया जाता है। पाई दिवस को मान्यता 1988 में वैज्ञानिक लैरी शॉ दी थी जिसके बाद यूनेस्को ने सन 2020 में अपने 40वे सम्मेलन में 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय पाए दिवस मनाने की घोषणा की थी।





















