
जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी जारी
पढ़िए पूरी खबर
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) आतंकी फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है. इस ऑपरेशन में एनआईए के साथ-साथ पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं. एनआईए ने पुलवामा से एक पत्रकार को हिरासत में लिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के नेताओं और सदस्यों की आतंकी गतिविधियों को लेकर एनआईए पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर रही है. ये संगठन अल्पसंख्यकों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर रहे थे और समुदायों में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।





















