
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे आज कौमी इंसाफ मोर्चे को लेकर दाखिल की गई याचिका पर आज सुनवाई
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ मोहाली सीमा पर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा पक्के मोर्चे को लेकर आज दाखिल याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट मे सुनवाई होगी।
जनहित याचिका मे हाईकोर्ट को बताया कि सिख बंदियों को छुड़ाने की मांग को लेकर सात जनवरी से मोहाली में पक्के मोर्चे लगाए जा रहे हैं। याचिका में अपील की गई कि सरकार को आदेश दिया जाए कि वाईपीएस चौक, फेज 7, फेज 3ए, मोहाली में प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए। इस मोर्चे से आम लोगों को वहां से गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और लोगों की जान-माल व स्वतंत्रता की सुरक्षा की जाए। कौमी इंसाफ मोर्चा से जुड़े सदस्य कानून व्यवस्था खराब कर सकते हैं और शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति और राइट टू फ्री मूवमेंट भी प्रभावित हो रही है।





















