
पंजाब टीईटी के पेपर में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री मान ने जारी किए सख्त आदेश
आरोपियों को तुंरत गिरफ्तार करने के दिए आदेश, पढि़ए और क्या कहा
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की राज्य भर में हुई परीक्षा में एक बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पेपर में दिए गए विकल्पों में सही उत्तर वाले विकल्प को बोल्ड (हाइलाइट) में लिखा गया था. जिसके बाद से विरोधी लगातार सरकार और शिक्षा मंत्री को निशाने पर ले रहे थे. साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
अब इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं. पेपर लीक मामले में सीएम माने ने ट्वीट करते हुए कहा कि पेपर लीक.. मतलब लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, जो युवाओं के सपनों को तोड़ देता है। हमारी सरकार पंजाब के युवाओं के सपनों और उम्मीदों की सरकार है। पंजाब के टीईटी के पेपर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं पुलिस को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश देता हूं।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1635201988781805569?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1635201988781805569%7Ctwgr%5E64b6e8442fab22e1f7847604e11344c9421c432e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwishavwarta.in%2Fe0a8aae0a9b0e0a89ce0a8bee0a8ac-tet-e0a8a6e0a987-e0a8aae0a987e0a8aae0a8b0-e0a8b5e0a8bfe0a9b1e0a89a-e0a8b9e0a98be0a888-e0a897e0a99ce0a8ac%2F
बता दें कि आज सुबह शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, “हमारी परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने के लिए, ए++ एनएएसी ग्रेड यानी जीएनडीयू के साथ तीसरे पक्ष द्वारा आयोजित पीएसटीईटी परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए एक पीएस स्तर के निरीक्षण का आदेश दिया गया है। जवाबदेही निर्धारित की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।
https://twitter.com/harjotbains/status/1635129225907929088?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1635129225907929088%7Ctwgr%5E64b6e8442fab22e1f7847604e11344c9421c432e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwishavwarta.in%2Fe0a8aae0a9b0e0a89ce0a8bee0a8ac-tet-e0a8a6e0a987-e0a8aae0a987e0a8aae0a8b0-e0a8b5e0a8bfe0a9b1e0a89a-e0a8b9e0a98be0a888-e0a897e0a99ce0a8ac%2F























