
हरियाणा के इस जिले मे 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा के रोहतक जिले में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है, रोहतक के बोहर गांव के पास 12वीं क्लास में पढऩे वाले एक छात्र के सिर में गोली मार दी गई. दो स्कार्पियो सवार युवक घायल छात्र को रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर के गेट के बाहर छोडक़र फरार हो गए. देर रात छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक छात्र के नाना की शिकायत पर रोहतक अर्बन स्टेट थाने में मामला दर्ज किया गया।
रोहतक जिले के खरावड़ गांव के रमेश कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पास कोई औलाद नहीं थी, इसलिए उसने भाई की बेटी को गोद लिया था. जिसकी शादी कई वर्ष पहले सोनीपत जिले के झरोठ गांव के कृष्ण के साथ की थी. लेकिन पति के साथ मनमुटाव के चलते उसकी गोद ली हुई बेटी काफी वर्षों से खरावड़ गांव में उसी के पास रह रही थी. रमेश कुमार ने शिकायत में कहा है कि उसके दो नाती हैं. 20 वर्षीय नाती अरुण कुमार अक्सर अपने दोस्त निशांत के साथ बोहर गांव में ही रहता है।























