
चंडीगढ मे अडाणी ग्रुप और मोदी सरकार के खिलाफ पंजाब कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
चलो राजभवन मार्च को बीच मे ही पुलिस ने रोका, राजा वडि़ंग समेत कई नेताओं हिरासत में
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में अडाणी ग्रुप और मोदी सरकार के खिलाफ आज पंजाब कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंजाब कांग्रेस का चलो राजभवन मार्च सेक्टर-15 स्थित पार्टी ऑफिस के बाहर ही रुक गया। पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी जिसके बाद पहले तो कांग्रेसी सडक़ पर ही धरने पर बैठ गए।
इसके बाद कांग्रेसियों ने आगे बढऩे का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन चला दी और पार्टी प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी। वर्कर उन बैरिकेडिंग को लांघ रहे थे। इस पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।
राजा वडि़ंग का कहना है कि रोष मार्च अडानी की नीतियों के खिलाफ निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस शुरू से ही लगातार भाजपा पर अडानी का समर्थन करने और उसको फायदा पहुंचाने का आरोप लगाती रही है।























