
6 हजार करोड़ के सिंथेटिक ड्रग केस के मास्टरमाइंड जगदीश भोला को मिली जमानत
इस तारिख को जेल से बाहर आयेगा जगदीश भोला
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में 6 हजार करोड़ के सिंथेटिक ड्रग मामले मे मास्टरमाइंड जगदीश भोला आज जमानत मिल गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भोला को बीमार मां से मिलने की अनुमति दे दी है। 17 मार्च को शाम चार बजे तक भोला अपनी बीमार मां से मिल सकेंगे। मां की बीमारी का हवाला देते हुए भोला ने हाईकोर्ट से जमानत देने की मांग की थी।
बता दें पंजाब में 6 हजार करोड़ के सिंथेटिक ड्रग केस के मास्टरमाइंड होने के कारण पटियाल की केंद्रीय सुधार जेल में बंद हैं। मोहाली की एक विशेष अदालत ने जगदीश भोला को ड्रग स्मगलिंग एंड आम्र्स एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए 24 साल की कैद की सजा सुनाई थी। जगदीश भोला कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके खिलाफ कई विभिन्न थानों में एफ.आर.आई. दर्ज की गई है। ड्रग तस्कर जगदीश भोला की असल जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कुछ साल पहले जब बनूड़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने कई ऐसे राज उगले थे, जिससे पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया। वाद-विवाद का दौर चल पड़ा था।























