
चंडीगढ़ मे मिले इन्फ्लुएंजा एच3एन2 के इतने मरीज, ऐसे करे बचाव
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ मे एच3एन2 इन्फ्लुएंजा संक्रमितों की संख्या बढकर 7 हो गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 50 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इन सभी मरीजों की पीजीआई में जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरएस बेदी ने बताया कि यह कोरोना से अलग है क्योंकि कोविड निचले रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन मार्ग को प्रभावित करता है। वहीं, एच3एन2 ऊपरी रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को प्रभावित करता है। इससे बुखार, खांसी, सर्दी, गले, नाक और आंखों में लंबे समय तक जलन रहती है।
ऐसे करें बचाव
नियमित तौर पर हाथ धोएं, मास्क का प्रयोग करें, भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें, आंख व नाक को छूने से बचें,तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें, ताजा भोजन खाएं, पानी उबाल कर पिएं, ऐसा करना हो सकता है खतरनाक,हाथ मिलाने और गले मिलना,काफी लोगों के साथ बैठकर एक ही स्थान पर भोजन करना।





















