
बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले आज विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक
कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का किया आह्वान
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए आज विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है.ये बैठक संसद में विपक्ष के नेता के कार्यालय में होगी. साथ ही कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर राज्यों की राजधानी में चलो राजभवन के तहत देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है।
पता चला है कि बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले करीब 10 बजे विपक्षी दल राज्यसभा में बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के ऑफिस में एक संयुक्त बैठक करेंगे। वहीं, कांग्रेस के सांसद करीब 10.30 बजे इक_ा होकर सत्र के लिए रणनीति बनाएंगे।
बतां दे कि राज्यसभा में पेंडिंग 26 बिलों में तीन विधेयक पहले ही लोकसभा से पारित किए जा चुके हैं। इनमें अंतरराज्यीय नदी जल विवाद (संशोधन) विधेयक 2019, संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022 और संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 शामिल है।























