
भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतिम टेस्ट का आज लास्ट दिन
आखिरी दिन भारत कंगारू टीम को छोटे से छोटे स्कोर पर समेटने की करेगा कोशिश
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट का आज अंतिम दिन का खेल होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाए और 91 रन की बढ़त ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/0 है। भारत के पास अभी भी 88 रन की बढ़त है। भारत के पास अभी भी 88 रन की बढ़त है।
मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया कंगारू टीम को छोटे से छोटे स्कोर पर समेटने की कोशिश करेगी। अगर पांचवें दिन की पिच पर भारतीय टीम कमाल करती है तो यह मैच जीत सकती है। सपाट पिच पर यह मैच ड्रॉ होने के करीब है।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल के 128, विराट कोहली के 186 और अक्षर पटेल के 79 रन के चलते भारत ने 571 रन का स्कोर खड़ा किया। नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर भारत को 91 रन की बढ़त मिली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन बना लिए हैं।





















