
पंजाब की मान सरकार द्वारा कुल इतने जिलो मे राशन डिपों अलॉट संबधी जारी किया गया नोटिफिकेशन
पढिये किन जिलो मे अलॉट हुए कितने राशन डिपो
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्व वार्ता) भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब के 22 जिलों में 1201 नए राशन डिपो अलॉट करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया है। जिनमे अमृतसर 156, बरनाला 51, फरीदकोट 06, फाजिल्का 21, फिरोजपुर 47, फतेहगढ़ साहिब 23, गुरदासपुर 18, होशियारपुर 46, जालंधर 135, कपूरथला 18, लुधियाना 169, मालेरकोटला 19, मानसा 15, मोगा 39, पठानकोट 47, पटियाला 169, एस.ए.एस. नगर 15, संगरूर 06, मोहाली 122, रूपनगर 46, श्री मुक्तसर साहिब 33 , तरनतारन 10। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री लालचंद कटारूचक्क द्वारा बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के साथ ही पंजाब में सक्रिय अनाज माफिया के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए नए राशन डिपो अलॉट करने की रणनीति अपनाई गई है ताकि ठेके पर एक साथ दर्जनों राशन डिपो चलाने वाले अनाज माफिया की कमर तोड़ी जा सके।























