
भारत व ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट का आज तीसरा दिन का खेल जारी
गिल ने जमाया शानदार शतक, भारत 250 के पार
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्व वार्ता) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट का आज तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने पहली पारी में तीन विकेट पर 263 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की जोड़ी नाबाद है। शुभमन गिल 128 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लायन ने आउट किया। इससे पहले, चेतेश्वर पुजारा 42 रन पर आउट हुए। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए। कोहली के घर में 4 हजार रन पूरे हो गए हैं।भारतीय बल्लेबाजों ने 36/0 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 480 पर ऑलआउट हुई।























