
एच3एन2 से हरियाणा और कर्नाटक में एक एक मौत के बाद केंद्र ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्व वार्ता) एच3एन2 से वायरस से अब तक देश में दो लोगों की मौत हो चुकी हैं। वायरस से हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों को बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता के अलावा लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से सभी तरह की मदद देने का आश्वासन भी स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिया गया। इसके अलावा वायरस की गंभीरता को देखते हुए आज नीति आयोग सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के साथ बैठक करेगा। इसके अलावा वायरस के मामलों में आई तेजी से बचने के बाद राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने भी आज आंतरिक बैठक बुलाई है।
एक्सपट्र्स ने बताया कि देश में इस समय कोरोना के मामलों में तो कमी हुई है, लेकिन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यह फ्लू कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने इससे बचने के लिए लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनकर जाने की सलाह दी है





















