
हिमाचल की सुक्खू सरकार शराब पियक्कडों को देने जा रही है बडा झटका
प्रति बोतल उपभोक्ताओं को लगेगा इतना सेस
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार प्रदेश के शराबियो को बडा झटका देने जा रही है, 1 अप्रैल से शराबियों को बड़ा झटका लगने वाला है। प्रदेश में पहली अप्रैल से शराब और बीयर का नशा महंगा होगा। प्रति बोतल उपभोक्ताओं को 17 रुपये सेस चुकाना पड़ेगा। इस बार सरकार ने मिल्क सैस के नाम पर 10 रुपए अतिरिक्त सैस लगा दिया है। अंग्रेजी व देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर मिल्क सैस लगाया गया है। इसके अलावा गोधन विकास निधि के लिए प्रति बोतल 2.50 रुपए सैस लगेगा।
राज्य सरकार की राजस्व अर्जित करने की मुहिम उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पडऩे वाली है। कर एवं आबकारी विभाग ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल में पहले प्रति बोतल सात रुपये का सेस चुकाना पड़ता था। इस बार सरकार ने मिल्क सेस के नाम पर दस रुपये अतिरिक्त सेस लगा दिया है। अंग्रेजी व देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर मिल्क सेस लगाया गया है।























