
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने इतने डिग्री कॉलेज को बंद करने के दिये आदेश
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता):हिमाचल में जयराम सरकार के कार्यकाल में खोले गए 19 कॉलेज बंद होने के आदेश सुक्खू सरकार ने जारी कर दिए हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की गई। ऐसे में अब 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए 2 संस्कृत कॉलेजों समेत 19 डिग्री कॉलेजों को डीनोटिफाई कर दिया गया है।
सरकारी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, स्वारघाट कॉलेज (बिलासपुर), बल्हसीना कॉलेज (बिलासपुर), मशरूंड कॉलेज (चंबा), गलोड़ कॉलेज (हमीरपुर), लंबलू (हमीरपुर), बरांडा कॉलेज (कांगड़ा), कोटला कॉलेज ( कांगड़ा), रिर्कमार कॉलेज (कांगड़ा), चढ़ियार कॉलेज (कांगड़ा), पांगणा कॉलेज (मंडी), पंडोह कॉलेज (मंडी), बागा चनोगी कॉलेज (मंडी), जलोग (शिमला) संस्कृत कॉलेज सिंगला (शिमला), सतौन कॉलेज (सिरमौर), ममलीग कॉलेज (सोलन), चंडी कॉलेज (सोलन), बरूणा कॉलेज (सोलन) संस्कृत कॉलेज जगत सुख ( मनाली) को बंद किया गया है।























