किसान नेता राकेश टिकैत को परिवार सहित मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि किसान नेता राकेश टिकैत के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है । किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर वॉइस कॉल व मैसेज कर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी दी है. इसको लेकर राकेश टिकैत ने भौराकलां थाने में तहरीर दी है। पत्र लिखकर राकेश टिकैत ने गृह मंत्रालय से मामले की गंभीरता से जांच कराने की भी मांग की है।
पत्र में उन्होंने लिखा कि उन्हें किसान आंदोलन से अलग होने व उनके बेटे गौरव टिकैत को जान से मारने की धमकी मिल रही है। राकेश टिकैत ने अपने व बीकेयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।