
पंजाब वित्तमंत्री हरपाल चीमा पेश कर रहे हैं बजट
एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का कुल बजट पेश, पढ़ें बजट में किए जा रहे बड़े ऐलान
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब सरकार एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का कुल बजट पेश कर रही है। पिछले साल से ये 26 फीसदी अधिक है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा आज विधानसभा में बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा साल 2023-24 के लिए बजट अनुमान सदन में पेश कर रहे है। बजट पेश करते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि ्र्रक्क सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश कर रहा हूं।
2574 किसानों की भर्ती की जाएगी
किसानों के लिए मुफ्त बिजली रहेगी जारी
बिजली सब्सिडी के लिए 9331 करोड़
धान की सीधी बिजाई के लिए 30,312 किसानों को 25 करोड़ की आर्थिक सहायता जारी की गई
पराली जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी
कृषि और किसान भलाई के लिए 13, 888 करोड़, 20 त्न की वृद्धि
इस बार 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का बजट
पंजाब की मान सरकार ने दी 26,797 नौकरियां
स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू करने जा रहे है
पंजाब में 90 फीसदी बिजली बिल जीरो आ रहा
9 महीने में 10 लाख लोगों का मोहल्ला क्लीनिक में इलाज हुआ
मिल्कफेड, गन्ना उत्पादकों को समय सिर किया गया भुगतान। इस पर 2 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए
अक्तूबर-2022 में 6 प्रतिशत डी.ए. की किश्त जारी की
कृषि और सहायक धंधों को उत्साहित करके किसानों और मजदूरों की आय बढ़ाई जाएगी
ग्रामीण विकास फंड का 2880 करोड़ केंद्र सरकार की तरफ बकाया
पंजाब के मौजूदा साल के लिए त्रस्ष्ठक्क 6 लाख, 38 हजार 23 करोड़ रुपए
पंजाब की प्रति व्यक्ति आमदन 7.40 फीसदी रही























