
पंजाब भाजपा द्वारा विधानसभा की ओर कूच की कोशिश, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पुलिस ने लिया हिरासत में
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता)़ पंजाब विधानसभा बजट सत्र के आज चौथे दिन पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर-37 दफ्तर से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा की ओर कूच करने की कोशिश की गई। अश्विनी शर्मा ने कहा कि वह सरकार के कानों तक आम लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए ये कदम उठा रहे हैं। इस दौरान भाजपा द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई।विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा पानी की बौछार की गई और पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया है।





















