
पडोसी देश नेपाल में ये होंगे नए राष्ट्रपति, दोगुने से अधिक वोटों से मिली जीत
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता)़राम चंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। नेपाली कांग्रेस पत्याशी राम चंद्र पौडेल ने सुभाष चंद्र नेमबांग को हराया है। नेपाल चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि पौडेल ने 33,802 चुनावी वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेमबांग ने 15,518 चुनावी वोट हासिल किए।
इससे पहले नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव की सारी तैयारियों और नतीजों के बारे में जानकारी दी थी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान संसद के ल्होत्से हॉल में हुआ। नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार राम चंद्र पौडेल का मुकाबला सीपीएन-यूएमएल के नेता और उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र नेमबांग से था। नेपाली राष्ट्रपति पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम में तीन बजे तक चला।























