
दिल्ली सरकार के 2 नए मंत्रियों ने ली शपथ
सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना केजरीवाल मंत्रिमंडल में शामिल
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता)़अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल में आज दो नए मंत्रियों ने शपथ ले ली है। सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दोनों मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद इन दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।























